मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके बाद भी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है। ऐसा ही कुछ सोमवार सुबह मुंबई के दादर बाजार में देखने को मिला। दादर बाजार की भीड़ देखकर आपको ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि इन लोगों में कोरोना के प्रति कोई खौफ है। फोटो में दिख रही भीड़ में कई तो बिना मास्क के ही नजर आ रहे हैं और कईयों के मास्क नाक के नीचे खिसका हुआ नजर आ रहा है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1962 नए मामले सामने आए हैं।
वहीं, पूरे महाराष्ट्र की बात करे तो रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,620 नए मामले सामने आए जो कि इस साल एक दिन में सामने आए सर्वाधिक नए मामले हैं। राज्य में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2314413 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 50 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 52,861 हो गई। राज्य में पिछले दो दिन से 15,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे और रविवार को यह आंकड़ा 16000 के पार चला गया। विभाग के मुताबिक, राज्य में 8861 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 21,34,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.21 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.28 फीसदी है। विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल 1,26,231 मरीज उपचाराधीन हैं। रविवार को 1,08,381 नमूनों की जांच की गई।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


