जबलपुर : एमपी के विभिन्न शहरों के जरिए हवाला का कारोबार होता है। जबलपुर पुलिस ने एक बार फिर से हवाला रैकेट का खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मदन महल पुलिस के साथ मिलकर एक युवती को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 20 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। युवती यह पैसा लेकर मुंबई से जबलपुर जा रही थी।
मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला, जिसके हाथों में काला बैग है और संभवत उस बैग में हवाला के रुपए हैं। इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और मदन महल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जाकर महिला को हिरासत में लिया, जांच के दौरान महिला के पास से 20 लाख रुपये नगद मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक जिस बाबू गोस्वामी ने नंदनी गोस्वामी को 20 लाख रुपए दिए थे, वह व्यक्ति कुछ माह पहले भी हवाला के कारोबार में लिप्त था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। बताया यह भी जा रहा है कि नंदनी गोस्वामी की बड़ी बहन मुस्कान गोस्वामी भी हवाला के कारोबार में लिप्त है, जिसे हाल ही में आरपीएफ ने लाखों रुपए के साथ गिरफ्तार किया था।





Users Today : 11
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 120
Users Last 30 days : 598
Users This Month : 291
Users This Year : 11312
Total Users : 72519
Views Today : 14
Views Yesterday : 28
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 730
Views This Month : 367
Views This Year : 13000
Total views : 109023
Who's Online : 0


