उल्हासनगर : अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के पास खाली पड़ी जगह पर नया पुलिस स्टेशन भवन बनाने की मांग अंबरनाथ के शिवसेना विधायक बालाजी किनिकर ने की है. उल्हासनगर-5 स्थित हिल लाईन पुलिस स्टेशन की इमारत ब्रिटिश काल की है जो जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। जहां पुलिस कर्मी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करते हैं. इसलिए पुलिस स्टेशन व पुलिसकर्मियों के लिए घर बनाने की मांग पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है। पुलिस गृहनिर्माण महामंडल के व्यवस्थापकीय संचालक विवेक फणसलकर को पत्र देकर पुलिसकर्मियों के लिए घर व पुलिस स्टेशन की इमारत बनाने की मांग की गई है। विवेक फणसलकर ने पुलिस विभाग के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह को विस्तार के साथ प्रकल्प का विवरण देने को कहा है। ताकि जल्द से जल्द पुलिस स्टेशन व पुलिसकर्मियों के लिए मकान बनाने की पहल की जा सके।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 7
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 141
Views This Year : 3456
Total views : 99479
Who's Online : 1


