वसई : नालासोपारा में रहनेवाली एक ३७ वर्षीया महिला को एक डिलिवरी बॉय को दोस्त बनाना भारी पड़ा। डिलिवरी बॉय ने इस दोस्ती पर दाग लगा दिया। इस डिलिवरी बॉय ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला पति से अलग रहकर लोगों के घरों में बर्तन मांजकर अपना और अपनी बेटी का पेट पालती है। इस दौरान इलाके के एक घर में डिलिवरी देने आए युवक से उसकी जान-पहचान हो गई। युवक ने महिला से दोस्ती कर ली और एक बड़ी कंपनी में उसे नौकरी दिलाने का झांसा दे दिया। महिला जब उसके जाल में फंस गई तो उसने अपने एक साथी के साथ इस सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के दोस्त और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नालासोपारा में रहनेवाली महिला विरार इलाके में घरकाम करती है। महिला नालासोपारा में अपने पति से अलग होकर अपनी मासूम बेटी के साथ रहती है। २०२० की शुरुआत में विरार इलाके में एक ऑनलाइन कंपनी में काम करनेवाला डिलिवरी बॉय किसी सामान की डिलिवरी देने विरार इलाके में आया था। वहीं महिला और आरोपी की जान-पहचान हुई थी। फरवरी २०२० में आरोपी ने महिला को एक बड़ी कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर नालासोपारा लेकर आया था। आरोपी ने महिला को बताया कि यहां कंपनी में काम करनेवाला मैनेजर आया हुआ है, जो मेरा दोस्त है। महिला डिलिवरी बॉय के झांसे में आ गई। जब महिला घर में पहुंची तो वहां पहले से रिकवरी एजेंट का काम करनेवाला एक युवक मौजूद था। दोनों ने मिलकर महिला से सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर महिला की बेटी का गला काट देने की धमकी दी। महिला ने दोनों से तंग आकर अपना मोबाइल नंबर बदल दिया। परंतु दोनों आरोपियों को महिला का नया मोबाइल नंबर मिल गया। आरोपियों ने महिला का नंबर गैरेज में काम करनेवाले तीसरे दोस्त को दे दिया। तीसरे दोस्त ने महिला को उसी घर में बुलाया फिर तीनों ने महिला से सामूहिक बलात्कार किया। एक अधिवक्ता की मदद से महिला नालासोपारा पुलिस थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया। नालासोपारा पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


