मुंबई : पुलिस थानों के आस-पास धूल खाते वाहनों का नजर आना आम बात है। विभिन्न कारणों से जप्त किए गए ये वाहन प्राय: लंबे समय तक चलनेवाली कानूनी प्रक्रिया के कारण खटारा बन जाते हैं इसलिए कानूनी प्रक्रिया खत्म होने के बावजूद वाहन के मालिक अपने वाहन वापस लेने पुलिस थाने नहीं आते हैं। ऐसे खटारा वाहन व्यर्थ में जगह तो घेरते ही हैं, जिससे ट्रैफिक की समस्या तो होती है, इसके साथ खटारा वाहनों से मॉनसून में मच्छर भी पनपते हैं। ऐसे ही ३२ बाइक्स निर्मल नगर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पुलिस अब इन्हें कबाड़ में बेचने की तैयारी कर रही है। बता दें कि निर्मल नगर पुलिस थाने में ३२ बाइक्स पिछले लगभग दो वर्षों से धूल खा रहे हैं। हादसाग्रस्त, आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल या लावारिस अवस्था में मिले इन वाहनों को पुलिस ने जप्त किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस कई बार वाहन के ज्ञात मालिकों को वाहन वापस ले जाने के लिए सूचित कर चुकी है। निर्मल नगर पुलिस थाने के पीआई संजय चव्हाण ने बताया कि लावारिस अवस्था में मिले कुछ वाहनों के नंबर प्लेट व चेसिस नंबर बदले गए होने से उनके मालिकों का पता नहीं चल सका। इसी तरह कुछ वाहन उनके मालिक पहले ही बेच चुके हैं लेकिन खरीदनेवालों ने आरटीओ में नाम बदली नहीं करवाया। इसके अलावा बीमा कंपनी से बीमे की रकम मिल जाने के कारण भी लोग वाहन लेने नहीं आ रहे हैं।
ये वाहन कबाड़ में बिकेंगे
नतीजतन एक्टिवा मॉडल की एमएच-०२-डीसी-२६५५, एमएच-०२-बीएल-३८५९, एमएच-०५-सीएन-८९०३, एमएच-४३-एवाय-०३१०, एमएच-०३-बीएम-३९१३, एमएच-०२-डीएच-९३२८, एमएच-४३-डब्ल्यू-१०२४, एमएच-०४-डीएच-५३०२, एमएच-०२-बीसी-२१९१, एमएच-०२-सीयू-४०९९, एक्टिवा सीवीएस- एमएच-०१-एयू-७४२४, एमएच-०२-डीएएल-३६१०, एमएच-०२-सीएफ-१५५४, एमएच-०२-बीयू-१५८५, इसी तरह पल्सर २२० नंबर एमएच-०२-सीक्यू-०३७४, यूनिकॉर्न नंबर एमएच-०२-बीएच-४०५२, स्प्लेंडर प्लस नंबर एमएच-०२-बीएच-९९०२, बजाज डिस्कवर नंबर एमएच-०४-ईसी-२४०८, पल्सर २०० नंबर एमएच-०५-बीएन-५७५० और पल्सर १३५ नंबर एमएच-०२-बीयू-१९३९ को कबाड़ में बेचने की तैयारी निर्मल नगर पुलिस ने शुरू कर दी है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


