मुंबई : मुंबई में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, आयकर विभाग ने मुंबई के मोबाइल एसेसरीज डीलरों पर छापेमारी में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
इन डीलरों ने चीन से आयात के मूल्य को कम कर दिखाया था. सीबीडीटी ने कहा, ”इस अभियान से पता चलता है कि मोबाइल एसेसरीज कारोबार का लगभग पूरा क्षेत्र ‘बेहिसाबी’ है. मुख्य कलपुर्जों का आयात मुंबई और चेन्नई बंदरगाह के जरिए चीन से होता है. बयान में कहा गया है कि छापेमारी से यह बात सामने आई कि डीलर बिक्री और खरीद को कम कर दिखा रहे थे. जांच में यह भी पता चला कि चीन के व्यापारियों से लेनदेन वी-चैट ऐप के जरिए किया गया. विभाग ने फॉरेंसिक के जरिये वी-चैट संदेश पकड़े हैं. इन सूचनाओं के जरिये चीन से आयात की मात्रा और लागत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. सीबीडीटी ने कहा कि छापेमारी के दौरान 5.89 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई. छापेमारी के दौरान करीब 270 करोड़ रुपये की बेहिसाबी कमाई का पता चला है.




Users Today : 51
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 437
Users Last 30 days : 914
Users This Month : 398
Users This Year : 9348
Total Users : 70555
Views Today : 60
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 599
Views Last 30 days : 1185
Views This Month : 544
Views This Year : 10581
Total views : 106604
Who's Online : 0


