मुंबई : मुंबई में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सोमवार से भीड़भाड़ वाले कई स्टेशनों पर बाहर से आने वाले यात्रियों की बीएमसी (BMC) ने एंटीजन रैपिड टेस्ट करने की शुरुआत की. इन स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों से गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गोवा और लखनऊ से आने वाले यात्रियों का एंटीजन रैपिड टेस्ट किया जा रहा है. इस टेस्ट में नेगेटिव रिपोर्ट आने पर यात्रियों को घर जाने दिया जा रहा है, लेकिन पॉजिटिव आने वालों को बीएमसी सीधे क्वारंटीन सेंटर ले जा रही है. दरअसल मुंबई में कोरोना का खतरा बड़ी तेजी से बढ़ रहा है और हर दिन कोरोना के आंकड़े नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं. ऐसे में बीएमसी की नजर मुंबई से सटे राज्यों से आने वाले लोगों पर है. बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए बीएमसी मुंबई के भीड़भाड़ बोरीवली, बांद्रा, दादर, मुंबई सेंट्रल, सीएसएमटी, एलटीटी और ठाणे स्टेशनों पर ट्रेनों के जरिये बाहर से आने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट कर रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और गोवा और लखनऊ में भी कोरोना से हालात बिगड़ रहे हैं. इसको देखते हुए इन जगहों से आने वाले यात्रियों का बाकायदा टेस्ट किया जा रहा है, ताकि मुंबई में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके. टेस्ट के दौरान कई यात्री पॉजिटिव भी पाए गए हैं, जिन्हें बीएमसी ने क्वारंटीन सेंटर भेजा है. बोरीवली स्टेशन पर यात्रियों का टेस्ट कर रही बीएमसी कर्मचारी ने बताया कि बाहर से आने वाले हर यात्री का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है. अब तक 3 यात्री पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है.
इन यात्रियों का एंटीजन रैपिड टेस्ट करने इसलिए किया जा रहा है,क्योंकि इससे 10 मिनट के भीतर परिणाम सामने आ जाता है कि यात्री कोरोना पॉजिटिव है या नेगेटिव. इन स्टेशनों पर रोजाना करीब 9000 यात्रियों के टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है. रेलवे के आला अधिकारियों के मुताबिक मुंबई में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है. साथ ही उसके आस-पास के राज्यों में भी हालत बिगड़ रहे हैं. इसके चलते स्टेशनों पर एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों के जरिए मुंबई में संक्रमण को रोका जा सके. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि हम कई स्टेशनों पर बीएमसी के साथ मिलकर बाहर से आने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट कर रहे हैं. हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता है. मुंबई में कोरोना का खतरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 3700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जो बीएमसी और राज्य सरकार की चिंता को बढ़ा रहे हैं. यही वजह है कि दूसरे राज्यों से आने वालों पर नजर रखी जा रही है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके.





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


