कल्याण : कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामले को कम करने के उद्देश्य से अतिआवश्यक सेवाओं के अलावा सभी दुकानों को शनिवार और रविवार को बंद करने का निर्देश दिया था जिससे नाराज डोम्बिवली मनपा कार्यालय के सामने व्यापारियों ने शनिवार सुबह प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं कल्याण पूर्व में भी कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में व्यापारियों का जमावड़ा हुआ। व्यापारी संगठन का कहना है कि मनपा प्रशासन के कहने पर कई महीनों तक अपने दुकान बंद रखा जिससे उनको भारी नुकसान हुआ, लेकिन मनपा की तरफ से टैक्स में कोई भी राहत नहीं दी गई। कुछ व्यापारी आयुक्त के इस निर्णय से काफी नाराज दिखे। उनका कहना था कि मनपा आयुक्त के ऐसे आनन-फानन निर्णय लेने से छोटे व्यापारियों को भूखे मरने की नौबत आ गयी है । मामले को बढ़ता देख भाजपा विधायक रविन्द्र चौहान भी व्यापारियों का साथ देने प्रदर्शन में शामिल हुए।
व्यापारियों के प्रदर्शन में बढ़ती भीड़ देखकर पुलिस का भारी बंदोबस्त मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण करते हुए व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि और मनपा अधिकारियों के बीच बातचीत कर मामले का उपाय निकालने की कोशिश कर रही है। कल्याण पूर्व में विजय मोरे के नेतृत्व में व्यापारी कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में जमा हुए तथा व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा नियम का पालन किया जा रहा है। बावजूद इसके प्रशासन दुकानें बंद करा रहा है। दुकानदारों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। अत: प्रशासन को बंदी हटाना चाहिए। पुलिस स्टेशन में प्रभाग क्षेत्र अधिकारी वसंत भोंगड़े, सुधीर मोकल तथा दीपक शिंदे भी उपस्थित हुए तथा व्यापारियों की समस्या की जानकारी ली। वहीं इस संबंध में वसंत भोंगड़े तथा सुधीर मोकल ने बताया कि बंदी यथावत लागू रहेगी अगर कहीं अत्यावश्यक सेवा के अलावा अन्य दुकानें खुली हैं तो सूचना मिलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


