मुंबई: देश के कई राज्यों में कोरोना के दूसरे लहर के कारण संक्रमण मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के कुछ जिलों में लॉकडाउन तो कुछ में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है. हालांकि इस दौरान अब तक घरों में फूड डिलीवरी के विकल्प मौजूद थे.
लेकिन अब फूड डिलीवरी ऐप Swiggy और Zomato की तरफ से नई जानकारी सामने आई है. यानी मुंबई में नाइट कर्फ्यू के बाबत जोमैटो और स्विगी शाम 8 बजे के बाद राज्य सरकार द्वारा जारी सख्त आदेशों के बाद फूड डिलीवरी नहीं ले रहे हैं.
यानी राज्य सरकार के कड़े उपायों के बीच महाराष्ट्र सराकर ने नाइट कर्फ्यू के साथ साथ वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया है. ऐसे में नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह के 7 बजे तक जारी रहेगा. इस बीच फूड डिलीवरी ऐप स्विगी और जैमैटो दोनों ने सरकारी आदेशों का पालन करते हुए रात 8 बजे के बाद फूड डिलीवरी स्वीकार करना बंद कर दिया है. बता दें कि नया आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा.
बता दें कि अपने ग्राहकों को कंपनी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके मुताबिक डिलीवरी ऐप्स ने ग्राहकों से सोमवार के बाद रात 8 बजे से पहले अपने फूड ऑर्डर करने का अनुरोध किया है. क्योंकि कंपनी रात 8 बजे के बाद फूड डिलीवरी स्वीकार नहीं करेगी.
Zomato और Swiggy ऐप में बीते सोमवार से ही कंपनी ने मैसेज प्रसारित करने शुरू कर दिए हैं. Zomato ऐप पर लिखा आ रहा है हम फिलहाल ऑनलाइन ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहे हैं जल्द ही हम लौटेंगे. वहीं स्विगी पर लिखा आ रहा है हम इस समय डिलीवरी करने में असमर्थ हैं. बता दें कि यह केवल रात 8 बजे के बाद के लिए लागू है.
बता दें महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से शुक्रवार तक केवल सुबह की 7 बजे से रात के 8 बजे तक ही पार्सल होम डिलीवरी इत्यादि सेवाओं को अनुमति दी जाएगी.





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


