मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के अब डराने वाले आंकड़े सामने आने लगे हैं। राज्य में रविवार को कोरोना के रेकॉर्ड 63 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र में 349 लोगों की मौत हो गई। उधर, राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब दस हजार नए मामले सामने आए, जबिक 58 और मरीजों की मौत हो गई। उधर, मुंबई के गार्डियन मिनिस्टर असलम शेख ने महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन लगाए जाने के संकेत दिए हैं। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 63294 के मरीज पाए गए, जबकि 349 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना के कुल 3407245 मरीज पाए गए हैं। वहीं महामारी के चलते कुल 57,987 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। वहीं राज्य में अब तक 27,82,161 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में मौजूदा समय कोरोना के कुल एक्टिव केस 5,65,587 हैं।
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 9989 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 520224 हो गई। वहीं राज्य में कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 414641 हो गया। इसके अलावा मुंबई में अब तक कोरोना महामारी के चलते 12017 मरीजों ने जान गंवाई है। मुंबई के गार्डियन मिनिस्टर असलम शेख ने महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन लगाए जाने के संकेत दिए हैं। रविवार को कोविड टास्क फोर्स की बैठक के बाद असलम शेख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अचानक लॉकडाउन नहीं लगाने जा रही है। हमने कई बार लोगों को समझाया है कि सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें। इसके बावजूद लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया। ऐस में सरकार को अब करोना की चेन तोड़ने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाना ही होगा।
उधर, महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कोरोना टास्क फोर्स के साथ विशेष बैठक की। इसमें टास्क फोर्स ने राज्य में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 15 दिनों के सख्त लॉकडाउन की वकालत की, जबकि सीएम उद्धव ठाकरे ने 8 दिन के लॉकडाउन का समर्थन किया। टास्क फोर्स ने कहा कि यह लॉकडाउन काफी कठोर होगा। राज्य में कोरोना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लॉकडाउन करने की जरूरत है। टास्क फोर्स की बैठक में 3 सदस्यों ने 8 दिन के लॉकडाउन की वकालत की तो तीन सदस्य ने 14 दिन के लॉकडाउन लगाने की बात कही। एक्सपर्ट का मानना है कि बिना लॉकडाउन के कोरोना संक्रमण की चैन नहीं टूटेगी।टास्क फोर्स ने कहा कि यह लॉकडाउन काफी कठोर होगा। राज्य में कोरोना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लॉकडाउन करने की जरूरत है। टास्क फोर्स की बैठक में 3 सदस्यों ने 8 दिन के लॉकडाउन की वकालत की तो तीन सदस्य ने 14 दिन के लॉकडाउन लगाने की बात कही। एक्सपर्ट का मानना है कि बिना लॉकडाउन के कोरोना संक्रमण की चैन नहीं टूटेगी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


