मुंबई : भारत के गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह आगामी 6 फरवरी को महाराष्ट्र के कोंकण के दौरे पर जाएंगे। भाजपा के सांसद नारायण राणे के सिंधुदुर्ग स्थित मेडिकल कॉलेज के एक प्रोग्राम में शिरकत करेंगे शाह। अभी तक दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से यह दौरा अनिश्चित माना जा रहा था।
अब खुद अमित शाह ने 6 फरवरी का यह कोंकण दौरा तय किया है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील और प्रवीण दरेकर भी शामिल होंगे। इस दौरे को देखते हुए महाराष्ट्र का राजनीतिक तापमान एक बार फिर से चढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों में सिंधुदुर्ग समेत कोंकण के अनेक जिलों में भारतीय जनता पार्टी को अच्छी खासी जीत मिली है। नारायण राणे के नेतृत्व की वजह से शिवसेना को पीछे छोड़कर बीजेपी ने अपनी जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद अमित शाह नारायण राणे पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। हाल ही में नारायण जाने को वाई स्तर की सुरक्षा भी केंद्र सरकार की तरफ से मुहैया करवाई गई है। इस घटना के बाद बीजेपी में नारायण राणे ताकत बढ़ने की भी चर्चाएं आम हो गई हैं।
पंचायत चुनावों में कोकण के कई हिस्सों में शिवसेना कमजोर हुई है। इस बात को खुद शिवसेना के सांसद संजय राउत ने स्वीकार किया है। विदर्भ और मराठवाड़ा में कांग्रेस-एनसीपी ने भी बढ़त बनाई है। हालांकि संजय राउत ने कहा है कि कोंकण में कई स्थानों पर पार्टी की हार पर विचार किया जाएगा कि इसे कैसे वापस जीता जाए।




Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


