Home Crime अभद्रता पर उतारू उद्धव सरकार – BJP

अभद्रता पर उतारू उद्धव सरकार – BJP

39
0

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्य सरकार जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन परामर्श किट प्रदान कर रही है. इस किट में परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी वाले हैंड बुक के अलावा महिला-पुरुष के प्रजनन अंगों के रबर के मॉडल भी शामिल हैं.

महाराष्ट्र में आशा कार्यकर्ताओं को दी जा रही परिवार नियोजन परामर्श किट में प्रजनन अंगों के मॉडल्स को शामिल किया गया है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री चित्रा किशोर वाघ ने महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी सरकार की आलोचना की है. चित्रा का कहना है कि उद्धव सरकार का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है.महाराष्ट्र में राज्य सरकार जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन परामर्श किट प्रदान कर रही है. इस किट में परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी वाले हैंड बुक के अलावा महिला-पुरुष के प्रजनन अंगों के रबर के मॉडल भी शामिल हैं. रबर के इन मॉडलों को किट में शामिल करने के सरकार के फैसले पर म​हाराष्ट्र की आशा कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताई है.