मुंबई। पिछले कुछ महीने से मनपा में नई कार्यप्रणाली सामने आई है जिसमें मनपा के तय दर से 40 से 50 प्रतिशत कम दर पर काम करने के लिए ठेकेदार उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। इससे होने वाले कामों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ठेकेदारों के इस दरियादिली से अब मनपा के खर्च पर भी सवाल खड़ा किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि मनपा ने गोरेगांव स्थित संत निरंकारी गार्डन का सुशोभीकरण काम पर 1 करोड़ 66 लाख रुपए तक खर्च आने की संभावना व्यक्त की थी। जबकि ठेकेदार मात्र 83 लाख 89 रुपए में काम करने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहा है। मनपा के निश्चित दर से यह टेंडर 41.50 प्रतिशत कम है। इसी तरह जयप्रकाश नारायण गॉर्डन के विकास कार्य पर मनपा ने 1 करोड़ 32 लाख खर्च का अनुमान लगाया था लेकिन ठेकेदार ने 74 लाख 57 हजार में काम करने की मंशा दिखाई है। यह भी मनपा के निश्चित दर से 39 प्रतिशत कम है।
ठेकेदारों द्वारा मनपा के निश्चित दर से भी कम दर में काम करने से 3 करोड़ का काम मात्र 1 करोड़ 58 लाख में करने के लिए ठेकेदार तैयार हुए हैं, जिससे मनपा का 1 करोड़ 13 लाख रुपया बचा है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


