मुंबईः मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील गैंग से जुड़े 63 वर्षीय गैंगस्टर प्रकाश रतिलाल हिंगू को 1996 के आर्थर रोड जेल दंगा मामले में 29 साल बाद गिरफ्तार किया है। मुंबई के NM जोशी पुलिस के अधिकारियों ने एक गुप्त रूप से मिली सूचना के बाद गैंगस्टर को कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार किया।
दाऊद इब्राहिम गिरोह का कुख्यात सदस्य प्रकाश हिंगू करीब तीन दशकों से फर्जी पहचान के तहत कर्नाटक में रह रहा था। वह मूल रूप से जुहू लेन, अंधेरी वेस्ट, मुंबई का रहने वाला हिंगू कभी अंडरवर्ल्ड में एक सक्रिय गैंगस्टर था।
कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा
लंबे समय से कोर्ट में चल रही सुनवाई में प्रकाश हिंगू पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया। इसके बाद मुंबई के एन एम जोशी मार्ग पुलिस की टीम में गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर टीम बनाई और कर्नाटक जाकर हुबली से गिरफ्तार कर लिया।
1996 से जुड़ा है मामला
बता दें साल 1996 में, मुंबई के आर्थर रोड जेल के अंदर दाऊद इब्राहिम के गिरोह और छोटा राजन के गैंग के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हुई, जो उस समय न्यायिक हिरासत में थे। दोनों गैंग के लोगों ने एक-दूसरे को खत्म करने का प्रयास किया था। इसलिए एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 143, 147, 148, 149, 324 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दोनों गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें प्रकाश हिंगू को आरोपी बनाया गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह फरार हो गया था।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


