मुंबई, अपराध और अपराधियों पर अक्सर शिकंजा कसने की बात की जाती है, इसके बावजूद वसई-विरार शहर में बाइक चोरों का बोलबाला है। शहर में बाइक चोरी की वारदातें पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई हैं। हर दिन अपराधी जनता की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। ये अपराधी पलक झपकते ही वारदात को अंजाम देकर लापता हो जाते हैं। पुलिस खूब हाथ-पांव मार रही है लेकिन चोर हैं कि मानते ही नहीं। पिछले दो वर्षों में शहर में करीब ७७९ के करीब बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें से केवल २५२ मामलों को सुलझाने में सफलता मिली है। गौरतलब है कि इनमें से ज्यादातर मामले वालीव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुए। हालांकि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर १८ मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने करीब ५ लाख ६६ हजार रुपए की संपत्ति जप्त की है।
वालीव पुलिस स्टेशन के क्राइम पीआई राहुल कुमार पाटील ने बताया कि चारों गिरफ्तार आरोपी वसई तालुका के रहनेवाले हैं। आरोपी मुंबई में कैटरिंग का काम करते हैं। मुंबई में काम खत्म करके देर रात घर वापस आते हैं। इसमें अधिकतर आरोपी मुंबई-अमदाबाद के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं, जिसकी वजह से आरोपियों को रात में घर जाने के लिए साधन नहीं मिलता है। आरोपी मौज-मस्ती और घर पहुंचने के चक्कर में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी की तलाश पुलिस पिछले कई महीनों से कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में दो शातिर अपराधी हैं, जो तीन साल जेल की सजा काटकर बाहर आए थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वालीव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मुंबई-अमदाबाद महामार्ग का एक बड़ा क्षेत्र आता है। अपराधी दिनदहाड़े बाइक से सफर करनेवाले लोगों को निशाना बनाते हैं। उनके मोबाइल फोन, सोने की चेन सहित बाइक चोरी कर फरार हो जाते हैं। शहर में पिछले दो वर्षों में मात्र २५२ मामलों को सुलझाया गया है। नागरिकों की मानें तो वालीव पुलिस की डिटेक्शन टीम अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 0


