Home Crime बार में छापेमारी, 45 गिरफ्तार; 12 महिलाओं को मुक्त कराया गया

बार में छापेमारी, 45 गिरफ्तार; 12 महिलाओं को मुक्त कराया गया

372
0

मुंबई : मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा, के डीसीपी राजू भुजबल एसीपी संजय पाटिल और एपीआई कानावडे और उनकी टीम द्वारा सोमवार तड़के एक बार में छापा मारा और 45 लोगों को गिरफ्तार किया तथा 12 महिलाओं को मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि छापेमारी इस बात की पुष्टि होने के बाद की गई थी कि बार में अश्लील नृत्य सहित अवैध गतिविधियां की जा रही हैं और बार प्रबंधन ने केवल ज्ञात लोगों के लिए प्रवेश सीमित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 45 लोगों को गिरफ्तार किया और 12 महिलाओं को मुक्त कराया। गलत तरीके से बंधक बनाने और अन्य अपराधों के लिए एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।