मुंबई : आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी गई है। 30 अगस्त को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 9.53 करोड़ मतदाता हैं। हालांकि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवा और पहली बार मतदाता बनने वाले वोटरों की संख्या केवल 18.6 लाख दर्ज़ हुई है। यह राज्य के कुल मतदाताओं का सिर्फ 2 प्रतिशत से भी कम है।
बता दें कि 6 अगस्त को वोटरों का ड्रॉफ्ट जारी होने के बाद केवल तीन सप्ताह में वोटरों की संख्या में 16.9 लाख का इजाफा हुआ है। इसमें कॉलेजों और एनजीओ की मदद से नए वोटरों के पंजीकरण से 3.7 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता
पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। राज्य में 4.9 करोड़ पुरुष मतदाता हैं, जबकि 4.6 करोड़ महिला वोटर हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या में 6.8 लाख की वृद्धि हुई है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या में 10 लाख का इजाफा हुआ है। इस अवधि के दौरान राज्य में महिला मतदाताओं के बीच लिंग अनुपात 925 से बढ़कर 933 हो गया है।
पुणे में सबसे ज्यादा वोटर्स
इस लिस्ट के अनुसार, पुणे जिले में सबसे अधिक मतदाता (86 लाख) हैं, इसके बाद मुंबई उपनगर (75.8 लाख) और ठाणे (70 लाख) का स्थान है। विदर्भ के आदिवासी जिले गढ़चिरौली में राज्य में सबसे कम मतदाता (8.1 लाख) हैं। राज्य के 36 जिलों में से पांच जिलों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


