मुंबई : मुंबई पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस बांग्लादेश भागने की फिराक में थी। इसी दौरान मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया है। रिया उर्फ आरोही बांग्लादेशी नागरिक हैं। अपनी पहचान छिपाकर भारत में रह रही हैं। रिया ने अपने सौतेले पिता अरविंद बर्डे के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। इसमें उन्होंने दिखाया था कि वह अरविंद बर्डे की बेटी हैं और अमरावती (महाराष्ट्र) में पैदा हुई हैं। हालांकि पुलिस जांच से पता चला कि रिया बर्डे का असली नाम ‘बन्ना शेख’ है।
रिया अपनी मां और भाई के साथ बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आई थीं। उनकी मां ने फिर अरविंद बर्डे से शादी कर ली और परिवार ने यह साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए कि वे भारतीय नागरिक हैं। सौतेले पिता अरविंद बर्डे ने रिया के भारतीय पासपोर्ट जैसे भारतीय राष्ट्रीयता के दस्तावेज तैयार करने में मदद की थी। एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, वह बांग्लादेश भागने की फिराक में थीं।
रिया बर्डे ने राज कुंद्रा के एडल्ट फिल्म प्रोडक्शन हॉटशॉट्स और कई अन्य एडल्ट फिल्मों में काम किया है। एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस को उल्हासनगर (ठाणे) में हिल लाइन पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार किया। जांच के बाद पता चला कि रिया ने अपने सौतेले पिता अरविंद बर्डे के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट बनवाया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि वह अरविंद बर्डे की बेटी हैं और अमरावती (महाराष्ट्र) में पैदा हुई हैं, लेकिन पुलिस जांच से पता चला कि रिया बर्डे का असली नाम ‘बन्ना शेख’ है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


