मुंबई : टी20 लीग के लिए हुए नीलामी में फिरकी गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 16.25 लाख रुपये में खरीदा है. इन दिनों भारत में आईपीएल 2025 की धूम है. इस बीच 7 मई को टी20 मुंबई लीग के तीसरे सीजन के लिए नीलामी हुई है. जिसका आगाज 26 मई से होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट 8 जून तक चलेगा. 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी बोली लगाई है. सभी को उम्मीद थी कि मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मुशीर खान, आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसा बरसेगा, लेकिन इन सभी को पीछे छोड़ते हुए बाएं हाथ के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर पर सबसे बड़ी बोली लगी है. अथर्व बस कंडक्टर के बेटे हैं.
इस टीम के लिए जलवा दिखाएंगे शार्दूल
अथर्व अंकोलेकर ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 16.25 लाख रुपये में खरीदा है. इस टीम ने शार्दूल ठाकुर को अपना आइकन बनाया था, जो कप्तानी करते नजर आएंगे.
कौन हैं अर्थव अंकोलेकर?
अथर्व अंकोलेकर बाएं हाथ के स्पिनर हैं. उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. फाइनल में उन्होंने 28 रन देकर 5 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे.
मां कंडक्टर हैं, पिता नहीं रहे
अथर्व मिडिल क्लास परिवार से आते हैं. उनके पिता मुंबई की ट्रांसपोर्ट पब्लिक सर्विस में कर्मचारी थे. 8 साल तक नौकरी करने के बाद उनका निधन हो गया है. पिता के निधन के बाद उनकी मां वैदेही ने नाइट शिफ्ट में कंडक्टर का काम करके अपने बेटे के क्रिकेटिंग सपने को पूरा किया है. उनकी मां वैदेही बेस्ट में कंडक्टर हैं.





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


