पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में बेमौसम बारिश और आंधी के कारण 760 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बिजली का करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण मछुआरों की करीब 50 नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
मुंबई और उससे सटे ठाणे, पालघर, रायगढ़ जिलों सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार रात भारी बारिश हुई। जिले के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया, ‘‘तूफान और भारी बारिश ने पालघर के कई तालुकाओं को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे 767 घरों को नुकसान पहुंचा। दहानु में सबसे अधिक 230 घरों को नुकसान पहुंचा, इसके बाद विक्रमगढ़ और वाडा में 92-92, जव्हार में 89, मोखाडा में 87, पालघर में 85, तलासरी में 63 और वसई में 29 घर क्षतिग्रस्त हुए।’’
उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण टूटकर गिरे बिजली के तार पर मोरेश्वर लोहार (65) ने गलती से पैर रख दिया, जिससे करंट लगकर उसकी मौत हो गई। यह घटना वेदी गांव में उस समय हुई जब लोहार बकरियां चराने गया था।
कदम ने बताया कि दहानु के धकाती गांव में मछुआरों की करीब 50 नौकाएं और 10 से 12 घर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पालघर के जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने स्थिति का आकलन करने और जिले के कुछ हिस्सों में मदद उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भेजी। अधिकारियों ने प्रभावित मछुआरों और निवासियों से मुलाकात की, जिन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


