नवी मुंबई : वाशी के सेक्टर-19 स्थित पाम बीच गैलरिया मॉल में चलने वाले क्लब नशा नामक पब में कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका ने उक्त पब को सील कर दिया है। इसके साथ ही आगामी आदेश मिलने तक इस पब को नहीं खोलने की चेतावनी भी पब के मालिक को दी गई है। गौरतलब है कि एपीएमसी पुलिस की हद में आनेवाले इस पब में कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगडे, सहायक पुलिस आयुक्त विनायक बस्त को मिली थी। जिसके आधार पर 6 मार्च की देर रात में एपीएमसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास रामुगुडे ने अपने दस्ते के साथ इस पब में छापा मारा था। इस छापा मारी के दौरान यहां से लगभग 200 युवकों और युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था। वहीं, पब के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दिया था मनपा को पत्रक्लब नशा नामक उक्त पब में कोरोना के बारे में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की जानकारी मिलने और कार्रवाई करने के बाद एपीएमसी पुलिस ने इस संबंध में मनपा के तुर्भे विभाग के अधिकारी को पत्र देकर उक्त पब के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा था। जिसका पालन करते हुए मनपा के तुर्भे विभाग के अधिकारी ने अपने दस्ते के साथ पहुंचकर उक्त पब को सील कर दिया है होटलों के लिए नई गाइडलाइन जारीइस बीच, कोरोना के संक्रमण को फिर से फैलते हुए देखकर नवी मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर ने मनपा क्षेत्र की सभी होटलों, उपहारगृह, कॅफे, कैंटीन, डायनिंग हॉल और दुकानों के खुले रहने की समय सीमा में सरकार के निर्देशानुसार बदलाव किया है। जिसके तहत अब मनपा के क्षेत्र में जहां होटलों, उपहार गृह, कॅफे, कैंटीन और डायनिंग हॉल को रात में 11 बजे तक खुली रखने का निर्देश दिया गया है, वहीं मॉल्स और दुकानों को रात 10 बजे तक शुरू रखने का दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसके पहले होटलों, उपहार गृह, कॅफे, कैंटीन और डायनिंग हॉल को रात 1 बजे तक खुली रखने की अनुमति दी गई थी। वहीं, मॉल्स और दुकानों को रात 11 बजे तक शुरू रखने की छूट दी गई थी।




Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


