Home Maharashtra अब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

अब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

45
0

दिल्ली, मुंबई GST के दायरे में लाने को तैयार, अब केंद्र के पाले में गेंद

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम भले ही 12 दिनों से चुप्पी साध के बैठे हों, लेकिन इसकी भारी कीमत रोजाना आम आदमी को चुकानी पड़ रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, RBI गवर्नर शक्तिकांता दास से लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तक, सभी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जता चुके हैं, लेकिन ठोस कुछ भी नहीं हुआ.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ये सुझाव भी दे चुकी हैं कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को GST के दायरे में लाना चाहिए और इसे लेकर GST काउंसिल में चर्चा होनी चाहिए, जहां केंद्र और सभी राज्यों के नुमाइंदे मौजूद हों. इस बीच खबर ये है कि दिल्ली और मुंबई इस बात को लेकर राजी हो चुके हैं कि पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाना चाहिए. ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि जो राज्य रेवेन्यू में घाटे का हवाला देकर अबतक इस कदम से बच रहे थे, अब आगे आकर खुद इसे लागू करने की बात कर रहे हैं.