Home Crime मामूली वाद-विवाद को लेकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करने के बाद हवा...

मामूली वाद-विवाद को लेकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करने के बाद हवा में फायरिंग

176
0

ठाणे : पब के स्मोकिंग जोन में हुए एक मामूली वाद-विवाद को लेकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करने के बाद हवा में फायरिंग भी की। पब में इस हरकत के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना २८ फरवरी की रात कोठारी कंपाउंड स्थित एक पब की है। पब के स्मोकिंग जोन में एक-दूसरे का धक्का लगने की वजह से ग्राहकों का दो गुट आपस में भिड़ गया था, इसके बाद पब संचालक ने दोनों गुटों को गेट के बाहर निकाल दिया था।

बाहर निकलने के बाद एक युवक ने बाहर खड़ी दूसरे गुट की कार का कांच तोड़ डाला। कार का कांच टूटने से उत्तेजित दूसरे गुट के एक युवक ने उसी कार से एयर गन निकाला और हवा में फायर कर दिया। फायर होते ही दूसरा युवक भयभीत होकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। दूसरे युवक की शिकायत पर चितलसर पुलिस ने ५०६, ३२३, ५०४, आर्म एक्ट ३, २५ तथा ४, २५ के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से मिली एअर गन, तलवार, एअर रायफल तथा कार को पुलिस ने जप्त कर लिया है।