Home Crime गन पॉइंट पर डकैती : रॉबर को पुलिस ने हफ्तेभर के अंदर...

गन पॉइंट पर डकैती : रॉबर को पुलिस ने हफ्तेभर के अंदर ही धर दबोचा

55
0

भायंदर : नवघर रोड पर ज्वेलर्स के यहां दिन-दहाड़े डवैâती डालनेवाले रॉबर को पुलिस ने हफ्तेभर के अंदर ही धर दबोचा। आरोपी को पकड़ने में सबसे बड़ी भूमिका जगह-जगह लगे सीसीटीवी वैâमरे ने निभाई, जिसके आधार पर पुलिस डकैत के घर तक पहुंच गई।
बता दें कि १ मार्च की शाम ४ बजे के आस-पास नवघर रोड स्थित श्रीराम ज्वेलर्स के पास रवीना गोल्ड नामक शॉप में गन पॉइंट पर लूटपाट की वारदात हुई थी।
डीसीपी जोन-१ अमित काले ने बताया कि आरोपी ने यहां से आगे जाकर सबसे पहले अपने कपड़े बदले तथा नालासोपारा पहुंच गया। स्थानीय रिक्शेवालों ने पुलिस का भरपूर सहयोग किया। सीसीटीवी व रिक्शेवालों की मदद से पुलिस आरोपी के घर तक पहुंचने में कामयाब हुई। आरोपी भायंदर के जैसल पार्क एरिया में चांदी के गहने बनाने का कार्य करता था, जो मूलत: पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है। एक दिन वह किसी काम से यहां आया था और रेकी करके चला गया, उसके बाद इस डवैâती को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए १ लाख ७० हजार रुपए, १५ लाख ७५ हजार रुपए कीमत के ४५० ग्राम गोल्ड, ज्वेलरी व मोबाइल सहित रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है।