मुंबई : वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राहत देने के लिए एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने रविवार को घोषणा की कि 10 से 18 मार्च 2026 के बीच यूरोप और अमेरिका के लिए 78 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। यह कदम उन यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है, जिनके पास सीमित विकल्प हैं और जो व्यस्त अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर यात्रा करना चाहते हैं।
एयर इंडिया के मुताबिक इन उड़ानों के जरिए दोनों दिशाओं में कुल 17,660 अतिरिक्त सीट्स उपलब्ध होंगी। यूरोप के रूट्स पर उड़ानें B787-8 विमान से संचालित होंगी, जबकि माले और कोलंबो रूट्स पर A320neo विमान इस्तेमाल होंगे। न्यूयॉर्क रूट की उड़ानें नियामक अनुमोदन मिलने के बाद B777-300ER से संचालित की जाएँगी।
एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा कि सभी चुनौतियों के बावजूद, एयर इंडिया यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के लिए अपनी नियमित उड़ानों को लगातार बनाए रख रही है। हमने सुरक्षित संचालन के लिए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल किया है ताकि कई अंतरराष्ट्रीय गेटवे तक कनेक्टिविटी बनी रहे। हमें भरोसा है कि इन क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्री एयर इंडिया के अतिरिक्त विकल्पों और भरोसेमंद सेवा की सराहना करेंगे। एयर इंडिया का यह कदम सुरक्षित और सुविधाजनक अंतरराष्ट्रीय यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है और इससे यात्रियों को सीमित विकल्पों में बेहतर सुविधा मिलेगी।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


