मुंबई: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष पहल की. यह पहल मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) के दो महत्वपूर्ण स्टेशनों मरोल नाका और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर लागू की गई. महिला दिवस के मौके पर आज इन दोनों स्टेशनों की पूरी कमान महिला कर्मचारियों के हाथों में दी गयी.
यात्रियों ने इस पहल की सराहना की
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि शहरी परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए यह कदम उठाया गया है. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेट्रो स्टेशन का पूरा प्रबंधन आज महिलाओं के हाथ में था. यात्रियों ने भी स्टेशन के संचालन को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए महिला स्टाफ की जमकर प्रशंसा की.
85 महिला कर्मचारियों ने संभाली कमान
मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों स्टेशनों के दैनिक संचालन में स्टेशन कंट्रोल, टिकटिंग, यात्री सहायता, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और हाउसकीपिंग जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिलाओं को सौंपी गईं. दिन भर अलग-अलग शिफ्टों में कुल 85 महिला कर्मचारियों ने इन दोनों स्टेशनों का कामकाज संभाला. आम तौर पर यहां पुरुष कर्मचारी दिखाई देते हैं, लेकिन आज बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली.
अवसर देने के लिए प्रशासन का आभार
एक्वा लाइन के संचालन में 27 महिला ट्रेन ऑपरेटर (मेट्रो पायलट) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी. वे नियमित रूप से मेट्रो ट्रेनों का संचालन कर रही थीं. मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में विभिन्न स्तरों पर कुल 1,388 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं. इसमें ऑफिस स्टाफ के साथ-साथ ऑपरेशंस, टिकटिंग, हाउसकीपिंग और सुरक्षा सेवाओं में लगी महिलाएं भी शामिल हैं.
इस बारे में बात करते हुए, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेट्रो स्टेशन की स्टेशन कंट्रोलर मानसी पाटिल ने कहा, “हमें सौंपी गई जिम्मेदारी से हम बहुत खुश हैं. आज हमें इस बात की बेहद खुशी है कि हम सभी महिला कर्मचारियों ने मिलकर पूरे स्टेशन का कामकाज संभाला. इस अवसर को देने के लिए हम प्रशासन के आभारी हैं.”





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


