ठाणे : अग्नि सुरक्षा के बगैर उपाय व फायर एनओसी के मुंब्रा में प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल चलाने वाले प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग मनपा से भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने की है। उन्होंने अस्पताल में लगी आग चलते चार मरीजों की मृत्यु के लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से की है। उन्होंने कहा कि बगैर फायर सुरक्षा के उपाय व फायर एनओसी के अस्पताल चलाने का प्रबंधन ने न सिर्फ अपराध किया बल्कि उसने फायर एनओसी के बगैर अस्पताल चलकर दुर्घटना को आमंत्रित किया है। नासिक व वसई की घटना के राज्य शासन व मनपा प्रशासन स्तर पर फायर सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति व आक्सीजन आदि की सुरक्षा के लिए जांच करने व विशेष अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश जारी किया गया है। इसके बावजूद प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल प्रबंध ने कोई सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाया जिससे चार निर्दोष मरीजों को जान गंवानी पड़ी । उन्होंने कहा है कि अस्पतालों की इमारत, फायर एनओसी, फायर सुरक्षा के उपाय, विद्युत, आक्सीजन सुरक्षा जैसे आवश्यक उपाय योजनाओं के अभाव में अस्पताल चलाने पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। इसी के साथ डुंबरे ने फायर एनओसी के बगैर चलने वाले अस्पतालों की सूची जारी करने की मांग मनपा से की है।.





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


