मुंबई : महाराष्ट्र के 61वें स्थापना दिवस पर आगामी 1 मई को ध्वजारोहण के अलावा कोई अन्य बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। पिछले साल की तरह इस साल भी बहुत ही सादगी से महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन के राजशिष्टाचार विभाग ने निर्देश जारी किया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने राज्यभर में धारा 144 के साथ-साथ लॉकडाउन की पाबंदियां 30 अप्रैल तक लागू की हैं। हालांकि नए फैसले के बाद सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का मन बनाया है। इस संबंध में शुक्रवार, 30 अप्रैल को सरकार निर्देश जारी कर सकती है। महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाने के लिए जो निर्देश जारी किए गए हैं, उसके अनुसार, इस दिन ध्वजारोहण के अलावा कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। जिला मुख्यालय में केवल एक जगह सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। विभागीय मुख्यालय पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, नासिक, अमरावती में भी विभागीय आयुक्तों की मौजूदगी में ध्वजारोहण समारोह की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजशिष्टाचार विभाग के निर्देश के तहत जिला अधिकारियों से अलग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित नहीं करने को कहा गया है। अन्य सभी जिलों में केवल जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखित जगहों पर केवल पालक मंत्री, विभागीय आयुक्त मुख्यालय समारोह में विभागीय आयुक्त, महापौर, नगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्तालयों में पुलिस आयुक्त मौजूद रहेंगे।
इसी तरह, महापालिका आयुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अन्य मान्यवरों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। विधानमंडल, उच्च न्यायालय व अन्य संवैधानिक कार्यालयों में कम से कम उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाए। ध्वजारोहण करने वाले पालक मंत्री की अनुपस्थिति में विभागीय आयुक्त मुख्यालय में विभागीय आयुक्त और जिला मुख्यालय में कलेक्टरों को ध्वजारोहण करने की सूचना दी गई है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 121
Users Last 30 days : 672
Users This Month : 250
Users This Year : 11271
Total Users : 72478
Views Today : 3
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 818
Views This Month : 315
Views This Year : 12948
Total views : 108971
Who's Online : 0


