पुणे : पुणे के ससून जिला अस्पताल से भागने के चक्कर में 8वीं मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत का नया मामला सामने आया है। महिला कोरोना पॉजिटिव थी लेकिन मर्डर केस में आरोपी भी थी। उसने बुधवार को नजर बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन अस्पताल की 8वीं मंजिल से गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम दीप्ति काले और उम्र 42 साल बताई जा रही है। महिला पेशे से वकील थी और एक मर्डर केस में आरोपी थी। कोरोना पॉजिटिव महिला ने भागने के चक्कर में इमारत की आठवीं मंजिल से गिर गई। गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुणे के बंद गार्डन पुलिस स्टेशन में ये मामला एक्सीडेंटल डेथ के रूप में दर्ज किया गया है। दीप्ति पर उसके साथी निलेश शेलार के साथ मिलकर सरार्फा व्यवसायी बलवंत मराठे को आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने का केस चल रहा है। महिला को एक कथित वसूली गिरोह का प्रमुख बताया जा रहा है और विश्रामबाग थाने में उसपर मामला दर्ज है। बीते दिनों दीप्ति कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं और उन्हें ससून अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


