Home Maharashtra मुंबई : इस वीकेंड रहेगा मेजर ब्लॉक, 200 से ज्यादा ट्रेनों पर...

मुंबई : इस वीकेंड रहेगा मेजर ब्लॉक, 200 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ेगा असर

8
0

मुंबई : मुंबई से आने-जाने वाले पैसेंजर्स के लिए जरूरी खबर है. वेस्टर्न रेलवे ने बताया माहिम और बांद्रा के बीच पुल संख्या 20 के एबटमेंट के पुनर्निर्माण कार्य के कारण 24/25 एवं 25/26 जनवरी, 2025 की रात मेजर ब्लॉक रहने वाला है. जिसके चलते मुंबई डिवीजन की कई सारी ट्रेनें कैंसिल रहने वाली हैं और कई ट्रेनों को डायवर्ट भी किया जा रहा है. आइए जानते हैं आखिर क्यों ये मेजर ब्लॉक हो रहा है और किन रूट्स पर ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है.
पश्चिम रेलवे द्वारा माहिम और बांद्रा स्टेशनों के बीच पुल संख्‍या 20 के साउथ एबटमेंट के पुनर्निर्माण के सिलसिले में 24/25 जनवरी, 2025 (शुक्रवार/शनिवार) और 25/26 जनवरी, 2025 (शनिवार/रविवार) की मध्यरात्रि को मेजर ब्लॉक लिये जाएंगे. यह ब्‍लॉक 24/25 जनवरी 2025 को 23:00 बजे से 08:30 बजे तक अप एवं डाउन स्लो लाइनों पर तथा 00:30 बजे से 06:30 बजे तक डाउन फास्ट लाइन पर लिया जाएगा.
इसी प्रकार, 25/26 जनवरी, 2025 को 23:00 बजे से 08:30 बजे तक अप एवं डाउन स्लो लाइन और डाउन फास्ट लाइनों पर तथा 23:00 बजे से 07:30 बजे तक अप फास्ट लाइन पर ब्लॉक लिया जाएगा.