मुंबई, कहते हैं प्यार में बहुत ताकत होती है। प्यार पत्थर को मोम बना देता है। प्यार में पड़े लोग नफरत भूल जाते हैं लेकिन वर्तमान समय में प्यार के मायने बदल गए हैं। जिस्मानी आकर्षण को लोग प्यार का नाम देने लगे हैं और हवस की आग में अंधे होकर हत्या जैसा जघन्य अपराध करने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। ४ लोगों की गुमशुदगी का एक तीन साल पुराना मामला इन दिनों कुछ ऐसी ही वजहों से पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। वजह है वह मकान, जहां उन ४ गुमशुदा लोगों में से तीन लोग रहते थे। उस मकान की खुदाई में पुलिस को ३ कंकाल मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये कंकाल उस घर में रहनेवाले उन्हीं गुमशुदा तीन लोगों के होंगे, जो अचानक लापता हो गए थे।
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) अंतर्गत बिसरख थाना क्षेत्र स्थित चिपियाना बुर्ज गांव की पंच बिहार कॉलोनी में रहनेवाले एक परिवार के ३ लोग अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए थे। पुलिस ने तीन साल बाद जब घटना की गंभीरता से जांच की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ।
उस मकान में रहनेवाले रंजीत (बदला हुआ नाम) की शादी वर्ष २०१२ में एटा में रहनेवाली रंजना (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। घरवालों के दबाव में शादी करने की वजह से रंजीत, रंजना के साथ रहता तो था लेकिन हकीकत में वह उसे पसंद नहीं करता था। वक्त गुजरने के साथ रंजीत और रंजना के दो बच्चे अंकित और अंकिता (दोनों नाम बदले हुए) हो गए। इसके बाद रंजीत की रंजना में दिलचस्पी पूरी तरह खत्म हो गई। नतीजतन, वह बात-बात पर रंजना से झगड़ा करने लगा और मन-ही-मन उससे छुटकारा पाने की योजना बनाने लगा।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


