मुंबई, वंश का नाम चलाने के लिए वारिस के रूप में पुत्र की चाह बहुत से लोग रखते हैं। इनमें कुछ परिवार तो बेटियों से भी समझौता कर लेते हैं, लेकिन कई बार कुछ महिलाएं विवाह के बाद कई वर्षों तक या फिर आजीवन संतानहीन रह जाती हैं। ऐसी महिलाओं का जीवन प्राय: नर्क बन जाता है व उन्हें सामाजिक उपेक्षा सहनी पड़ती है। पति, उसके परिजनों के अलावा समाज के लोग भी ऐसी महिलाओं को बांझ कहकर अपमानित करते हैं। उनके लिए अपनी गृहस्थी और कई बार जिंदगी बचानी चुनौती बन जाती है। इसके लिए कईं बार उन्हें मन को मार कर समझौता करना पड़ता है। ऐसे ही समझौते ने एक महिला को हत्या का आरोपी बना दिया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली राबिया बानो (बदला हुआ नाम) एक महीने से पुलिस के डर से भागती फिर रही थी और पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी। शुक्रवार को प्रयागराज पुलिस ने राबिया को गिरफ्तार कर लिया। राबिया पर उसकी सौतन नाजनीन (बदला हुआ नाम) की हत्या का आरोप लगा है। उस सौतन की हत्या, जिससे उसके पति ने उसकी (राबिया) रजामंदी के बाद ही निकाह किया था।
शौहर ने बताया राबिया का नाम
नाजनीन का शव ३० जुलाई को सुबह के समय प्रयागराज के रूदापुर गांव स्थित उसी के घर में मिला था। नाजनीन का पति जावेद (बदला हुआ नाम) और उसकी सौतन राबिया (जावेद की पहली पत्नी) मौके से फरार थे। नाजनीन के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जावेद दहेज के तौर पर पांच लाख रुपए मांग रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर वह आए दिन नाजनीन की पिटाई करता था। राबिया भी इसमें जावेद का साथ देती थी। पुलिस ने जावेद, राबिया और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज, हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में वांछित जावेद को घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने मलाका चौराहे के पास से पकड़ लिया था। पूछताछ में उसने नाजनीन को पीटने की बात कबूली थी। साथ ही यह भी बताया था कि उसकी पहली पत्नी राबिया ने भी उसका साथ दिया था। बस तभी से पुलिस राबिया को दूंढ रही थी, जबकि दूसरी तरफ राबिया लगातार ठिकाने बदल-बदल कर रिश्तेदारों के घर में छिप रही थी। रिश्तेदारों को भारी न पड़े, भनक न लगे और पुलिस उस तक न पहुंचे, इस डर से वह हर तीन से ४ दिन में अपना ठिकाना बदल लेती थी। शनिवार को वह अपने घर पर कुछ सामान लेने आई थी। इसी बीच पुलिस को उसके आने की जानकारी मिल गई और राबिया भी पकड़ी गई।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


