लातूर : महाराष्ट्र के लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया होने का मामला सामने आया है। वसूली के लिए राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया। इसमें 32 दुकानें हैं। कॉम्प्लेक्स का मालिकाना हक लातूर नगर निगम के पास है। नगर निगम अपने वाणिज्यिक परिसरों में बिजनेस करने वाले व्यापारियों से संपत्ति कर वसूलता है। इसके अलावा राजस्व विभाग की ओर से गैर-कृषि कर भी वसूला जाता है। इन भुगतानों की जिम्मेदारी नगर निगम पर आती है। सोमवार को कॉम्पलेक्स सील करने की कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने आक्रोश प्रकट किया था। हालांकि, उनकी अपील के बाद मंगलवार को उनकी दुकानों की सील हटा दी गई।
मुंबई पुलिस ने आपत्तिजनक फेसबुक वीडियो पर दर्ज की एफआईआर
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ‘बदनाम’ करने की कोशिश करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी के मुताबिक एक यातायात पुलिस कॉन्स्टेबल का वीडियो अपलोड कर यशवंत बंडगर ने कथित रूप से पुलिसकर्मी विकास पोल की मानहानि करने का प्रयास किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोपी बंडगर को विकास ने दंडित किया, जिससे नाराज होकर उसने वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। मुंबई में कॉन्सटेबल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 0


