Home Crime पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक

पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक

27
0

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में आदिवासी विकास निगम के गोदाम में आग लग जाने से परिसर में रखा खाद्यान्न का बड़ा भंडार खाक हो गया। इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकरों और स्थानीय दमकल के वाहनों को लगाया गया। आग के दो घंटे में बुझा लिया गया। स्थानीय किसानों से खरीदा गया लगभग 100 टन अनाज आग में नष्ट हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं लग पाया है।