Home Crime तलाकशुदा महिला व उसके दो मंदबुद्धि बच्चों की संदिग्ध मौत

तलाकशुदा महिला व उसके दो मंदबुद्धि बच्चों की संदिग्ध मौत

35
0

मीरा रोड, मंगलवार को मीरा रोड (पूर्व) के नयानगर परिसर स्थित एक इमारत में एक तलाकशुदा महिला व उसके दो मंदबुद्धि बच्चों की संदिग्ध मौत की खबर से सन्नाटा पसर गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए जे.जे. अस्पताल भेज दिया है। नरेंद्र पार्क स्थित इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में तीनों के शव मिले हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। तीनों के साथ रह रहे मृतक महिला के पिता को सुबह उठने पर यह पता चला कि दोनों बच्चे व उनकी बेटी बेहोशी की हालत में हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने यह सूचना नयानगर पुलिस को दी। बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व पति द्वारा तलाक देने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ पिता के पास आ गई थी और अवसाद के दौर से गुजर रही थी। वह अपने मंदबुद्धि बच्चों को बाहर खेलने के लिए भी नहीं भेजती थी।