मुंबई:-मनोज दुबे
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले और मुंबई के 3 रेलवे स्टेशनों में बम रखने की सूचना मिलने पर पुलिस ने इन जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी।मुंबई पुलिस को इस स्थानों पर बम रखे जाने को लेकर एक कॉल आया था।जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे इन जगहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया।एक आला अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अभी तक कुछ संदिग्ध नही पाया गया।
आखिर क्या है मामला
मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार देर रात को एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू में स्थित बंगले में बम रखे गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता,डॉग स्कवॉड और स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे इन स्थानों पर पहुँची और तलाश बम की तलाश करना शुरू की।
उन्होंने बताया कि अभी तक इन सभी जगहों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया लेकिन वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
इसके पहले मंत्रलाय को उड़ाने की मिली थी धमकी
इसके पहले बीती 22 जून को मुंबई मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान शैलेश शिंदे के नाम से हुई थी। शिंदे ने ईमेल के जरिए मुंबई मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में पेश किया गया था। मुंबई पुलिस के अनुसार शैलेश ने ईमेल के जरिए मुंबई मंत्रालय को उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद पता चला कि ये धमकी फर्जी थी। आरोपी के खिलाफ मुंबई मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुणे के घोरपंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद पुणे पुलिस ने उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया था, आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।





Users Today : 1
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 85
Users Last 30 days : 286
Users This Month : 37
Users This Year : 2819
Total Users : 64026
Views Today : 1
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 98
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 43
Views This Year : 3358
Total views : 99381
Who's Online : 0


