मुंबई : आखिरकार 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद मुंबईवासियों के लिए लोकल ट्रेन की सेवा शुरू की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार के निवेदन स्वीकार करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आम जनता को निर्धारित समय के दौरान लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति दे दी है। सरकार ने अपने इस पत्र में लिखा था कि लोकल ट्रेन में आम आदमी को ऐसे समय में सफर करने की इजाजत दी जाए, जिससे लोकल में ज्यादा भीड़ भाड़ ना होने पाए। इस वजह से अब सुबह पहली लोकल शुरू होने से लेकर सुबह 7 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे से लेकर आखिरी लोकल सेवा चलने तक लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है।
रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में भीड़ भाड़ ना हो। इसलिए सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे दोपहर तक और शाम को 4 बजे से लेकर 9 बजे तक के बीच लोकल ट्रेन में आम आदमी को सफर करने की इजाजत नहीं होगी।
नौ महीने से बंद थी लोकल सेवा
कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से तकरीबन 9 महीनों से आम आदमी को यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। हालांकि तमाम राजनीतिक पार्टियों और नागरिक संगठन इस बात की मांग समय-समय पर सरकार से करते रहे थे। लेकिन कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार वेट एंड वॉच की मुद्रा में थी। हालांकि कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस बात के संकेत दिए थे कि आम आदमियों के लिए भी लोकल ट्रेन को जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिसके तहत कुछ दिनों पहले पश्चिम रेलवे ने अपनी सभी लोकल सेवाओं को पूर्ण रूप से चलाना शुरू किया था। जिसके कुछ दिन बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला आम जनता के हित में लिया है।




Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


