मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे आगामी 1 मार्च से 9 मार्च के दौरान 1 दिन के लिए अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। मनसे नेता बाला नांदगावकर ने बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बैठक का आयोजन किया था। जिसमें उनके अयोध्या दौरे पर भी चर्चा हुई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपने स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र की जनता के बीच में पहुंचने का मेगा प्लान एमएनएस ने तैयार किया है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के वरिष्ठ नेता सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे। इस बात की जानकारी राज ठाकरे को दी जाएगी। 27 फरवरी को कुसुमाग्रज का जन्मदिन मराठी राजभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन एक त्यौहार के रूप में मराठी हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की जाएगी। राज ठाकरे हस्ताक्षर मुहिम के लिए खुद मुंबई और ठाणे की यात्रा करेंगे। इस दौरान मराठी पढ़ाने वाले शिक्षक,संपादक, लेखक, कवि और खिलाड़ी सबका सम्मान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना करेगी।
राज ठाकरे 9 मार्च को पार्टी की वर्षगांठ पर महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करेंगे। आगामी चुनावों को देखते हुए 9 फरवरी से लेकर 12 अप्रैल तक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नए सदस्यों के पंजीकरण का भी अभियान शुरू करेगी। उन्हें महाराष्ट्र सैनिक के रूप में पहचान पत्र भी दिया जाएगा। सभी गट अध्यक्षों को नए राजदूत नाम से पुकारा जाएगा। इसके लिए उन्हें बिल्ला भी दिया जाएगा। जो लोग अपने दम पर अपने शहर के लिए काम करते हैं उन्हें राज ठाकरे द्वारा हस्ताक्षर किए हुए पत्र भी दिए जाएंगे।





Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 72
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today :
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


