Home Crime एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को ED का नोटिस, जब्त प्रापर्टी को खाली...

एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को ED का नोटिस, जब्त प्रापर्टी को खाली करने को कहा

32
0

मुंबई, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस जारी किया है। ईडी ने खड़से के अलावा अन्य लोगों को भी नोटिस भेजा है। ईडी ने पूर्व राजस्व मंत्री खड़से और अन्य से उस प्रापर्टी को खाली करने का नोटिस दिया है, जिसे बीते साल मनी लांड्रिंग केस में जब्त कर लिया गया था।
बता दें कि पुणे जमीन घोटाला मामले में ईडी खडसे के परिवार से पूछताछ भी कर चुकी है।