Home Crime झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से पकड़ा गया श्रीवास्तव गैंग का...

झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से पकड़ा गया श्रीवास्तव गैंग का कुख्यात

36
0
रांची : झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मुंबई से हयुल अंसारी नामक एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह चतरा का रहने वाला है। झारखंड एटीएस के अनुसार हयुल अंसारी कुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव का सहयोगी है। वाह टंडवा में आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में फायरिंग मामले का नामजद आरोपित भी है। एटीएस की टीम उसे मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची पहुंची है और पूछताछ कर रही है। एटीएस को उम्मीद है कि हयुल अंसारी से पूछताछ में श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ अच्छी जानकारी हाथ लगेगी।
गौरतलब है कि अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ झारखंड एटीएस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस गिरोह से जुड़े दर्जनभर अपराधी झारखंड एटीएस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इनके पास से लाखों रुपए की बरामदगी भी हो चुकी है।