मुंबई, महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के मशहूर बिल्डर संजय बियानी हत्याकांड मामले में बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. बिल्डर संजय बियानी की हत्या की साजिश आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा (Harvinder Singh Sandhu alias Rinda ) ने रची थी. रिंदा ही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड था. नांदेड़ पुलिस की विशेष टीम ने 55 दिनों की जांच में बाद केस की गुत्थी सुलझाई. इस मामले में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया. अब भी कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस का कहना है कि एक्सटॉर्शन और पैसे के लेन-देन को लेकर संजय बियानी की 5 अप्रैल 2022 को गोली मारकर हत्या की गई थी. नांदेड़ रीजन के डीआईजी निसार तंबोली ने बताया कि बिल्डर संजय बियानी की हत्या के मामले में हमने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इसमें शामिल कई अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है. गिरफ्तार सभी 6 आरोपी नांदेड़ के ही रहने वाले हैं. हमने केस में धारा 120 बी को जोड़ा है. इस पूरे हत्याकांड की साज़िश आतंकी रिंदा ने रची थी. उसके इशारे पर ही इसे अंजाम दिया गया था. एक्सटॉर्शन और पैसों के पैसों के लेन-देन के चलते विवाद होना हत्या की वजह है. ये अब तक जांच में सामने आया है.
नांदेड़ पुलिस के मुताबिक वर्ष 2019 में आतंकी रिंदा ने अपने गुर्गों के जरिए बिल्डर संजय बियानी से 5 करोड़ रुपए के एक्सटॉर्शन की मांग की थी. लेकिन संजय बियानी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. इसी बात से गुस्सा होकर रिंदा ने बियानी की हत्या को अपने गुर्गों के सहारे अंजाम दिया. एक्सटॉर्शन का पैसा क्या आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था, इसकी जांच करने में नांदेड़ पुलिस जुटी हुई है. बताया गया है कि 2016 में रिंदा के भाई की नांदेड़ में हत्या हो गई थी. अपने भाई के खून का बदला लेने के लिए उसने दो लोगों की हत्या करवाई थी. 2016 से 2019 के बीच रिंदा ने अपने गुर्गों के जरिए कई लोगों से करोड़ों की एक्सटॉर्शन की वसूली करवाई थी.





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


