नवी मुंबई : खारघर के एक थ्री स्टार होटल में आठ महीने रहने के बाद जब 25 लाख रुपए का बिल हुआ तो आरोपी बाथरूम की खिड़की से अपने बच्चे के साथ फरार हो गया। होटल प्रबंधन ने ठगी करने वाले के खिलाफ खारघर थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी मुरली मुरुगेश कामत मरोल-अंधेरी का रहने वाला है। वह पिछले साल नवंबर में अपने बारह वर्षीय बेटे के साथ होटल आया और होटल मालिक संतोष शेट्टी को बताया कि वह फिल्म उद्योग में वीएफएक्स और एनीमेशन में काम करता है। अपना खुद का व्यवसाय करने के लिए उसने दो लग्जरी रूम और एक सूट बुक किया।
मुरली कामत ने होटल प्रबंधन को अपना पासपोर्ट यह कहते हुए जमा कर दिया था कि वह एक महीने के बाद भुगतान करेंगे क्योंकि उसके पास इस समय पैसा नहीं है। होटल में अन्य लोग मुरली कामत से मिलने आते थे। एक महीने बाद होटल प्रबंधन ने मुरली से पैसे की मांग की लेकिन उसने बहाना बना दिया।
फरवरी में मुरली ने तीन चेकों पर हस्ताक्षर कर होटल को दिए। जब होटल ने चेक बैंक में जमा कराने को कहा तो वह तारीख देने लगा। जब बाहरी लोग मुरली कामत के पास पैसे मांगने आने लगे तो होटल मैनेजर को लगा कि कामत धोखा दे रहा है। जिस दिन मुरली भागा, उसने होटल और रेस्तरां के बिल अपने मेल आईडी पर मेल करने के लिए कहा। कुछ देर बाद वह अपने बेटे के साथ होटल की खिड़की से फरार हो गया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


