Home Maharashtra मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता हिंदी ‘थोपे जाने’...

मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता हिंदी ‘थोपे जाने’ वाले जीआर को जलाएंगे

51
0

मुंबई : महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी को लेकर सियासत तेज है। इस बीच, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले यानी 29 जून को राज्य के स्कूलों में हिंदी भाषा पर सरकारी प्रस्ताव (जीआर) को जलाने को कहा है। पार्टी विभागप्रमुख संतोष शिंदे ने कहा कि दक्षिण मुंबई में जी.आर. की प्रतियां जलाए जाने के समय ठाकरे मौजूद रहेंगे।