मुंबई, महाराष्ट्र के चार जिलों में आज से हार्ड लॉकडाउन लगा दिया गया है। इन जिलों में सतारा, सांगली, बारामती और अहमदनगर शामिल है। यहां किराना, फल, सब्जी, बेकरी, डेयरी, मिठाई और खाद्य पदार्थ की दुकानें भी अगले 7 दिनों तक यानी 10 मई तक बंद रहेगा। हालांकि, ये सभी होम डिलवरी कर सकेंगे। यह लॉकडाउन आज (मंगलवार) सुबह सात बजे से अगले सात दिनों तक यानी 10 मई की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
नागपुर में कोरोना के नए 5 स्ट्रेन मिले हैं। दिल्ली से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 35 सैंपल में यह नए स्ट्रेन पाए गए हैं। सर्दी, खांसी और बुखार इसके प्रमुख लक्षण हैं। नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और नागपुर मेडिकल कॉलेज में आए संदिग्ध मरीजों से यह सैंपल पुणे NIV और दिल्ली के NCDC को भेजे गये थे। 74 सैंपल में से 35 सैंपल में 5 अलग-अलग प्रकार के म्यूटेशन और 26 सैंपलों में डबल म्यूटेशन होने की बात इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के सहयोगी प्रोफेसर डॉ. रवींद्र खडसे ने कही है। इसमें डबल म्यूटेशन याने एक ही जीन्स में दो तरीकों से बदल पाए गए।डॉ. रवींद्र खडसे के मुताबिक, यह स्ट्रेन मरीजों के लिए बेहद घातक साबित हो सकते है। पहले संक्रमित मरीज के ठीक होने पर उसकी इम्युनिटी बढ़ती थी, लेकिन नए म्यूटेशन में ठीक हुआ मरीज भी कुछ दिनों में फिर से संक्रमित हो सकता है। टीकाकरण के बाद भी कई लोगों को संक्रमण हुआ है। अब उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।
महाराष्ट्र में बीते 30 दिनों में पहली बार प्रदेश में 24 घंटों के भीतर 50 हजार से कम नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले राज्य में 5 अप्रैल को 47 हजार 388 नए मरीज मिले थे। पिछले 24 घंटे में यहां 48 हजार 621 और मुंबई में 2662 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो टेस्टिंग कम होने के कारण मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है।
सोमवार को राज्य में 2 लाख 11 हजार 668 लोगों की जांच की गई, जबकि रविवार को टेस्टिंग का आंकड़ा 2 लाख 57 हजार 470 था। वहीं, मुंबई में सोमवार को 23 हजार 542 लोगों की टेस्टिंग की गई, जबकि रविवार को टेस्टिंग की संख्या 28636 थी। राज्य में मौतों की संख्या अब भी 500 के पार है। सोमवार को राज्य में 567 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
मुंबई में 78 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 56 हजार 870 और मुंबई में 54 हजार 143 है। मुंबई में डबलिंग रेट 111 दिन का हो गया है। महानगर में 93 चालें/ स्लम तथा 814 इमारतें सील की गई हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


