Home Crime ११ वर्षीय नाबालिग मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म, अंधेरी पुलिस ने हैवान...

११ वर्षीय नाबालिग मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म, अंधेरी पुलिस ने हैवान को किया गिरफ्तार

482
0

मुंबई, अंधेरी में इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाली एक घटना सामने आई है। यहां एक कुकर्मी बाप ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते पर कालिख पोत डाली। इस बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही ११ वर्षीय नाबालिग मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अंधेरी पुलिस ने ३८ वर्षीय आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगभग ३ महीने से बच्ची के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।
मिली जानकारी के मुतबिक, पिछले रविवार को शिकायतकर्ता महिला ने देखा कि बच्ची घर के बाहर बैठकर रो रही थी। जब उसने रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने कहा कि उसका पिता उसे मारता है। महिला को लगा कि गुस्से में आकर बच्ची को पिता ने पीट दिया होगा इसलिए वह उसे समझाने लगी कि गुस्से में आकर कभी-कभार ऐसा हो जाता है, लेकिन जब बच्ची ने बताया कि उसके साथ पिता गलत काम करता है, तो महिला को शक हुआ। उसने सब कुछ बताने के लिए बच्ची से कहा। बच्ची ने बताया कि इस वर्ष मां-बाप में झगड़ा हो गया जिसकी वजह से मां घर छोड़कर चली गई और वह अपनी ९ वर्षीय छोटी बहन के साथ रहती है। इसके बाद से मार्च में पहली बार पिता ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद महिला ने उसकी मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म होने की बात सामने आई। महिला ने अंधेरी पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया और रविवार को ही उस वहशी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।