मुंबई, कोरोना को लेकर लापरवाह लोगों पर नकेल कसने के लिए मनपा ने जमकर कार्रवाई की है। मुंबई में कुल २७ लाख ५८ हजार ६४९ बिना मास्कवालों पर दंडात्मक कार्रवाई हुई है। ऐसे लापरवाहों से मनपा, पुलिस और रेल प्रशासन ने मिलकर ५५ करोड़ ५६ लाख २१ हजार ८०० रुपए दंड वसूला है। इसमें सबसे अधिक बिना मास्कवाले और कोरोना के नियमों को ताक पर रखनेवाले अंधेरी, जोगेश्वरी और विलेपार्ले के लोग हैं जबकि कुर्ला और भाडुंप के लोग दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के-पश्चिम वॉर्ड के अंधेरी पश्चिम, जोगेश्वरी पश्चिम और विलेपार्ले पश्चिम क्षेत्र में कुल १,८७,८१० लोगों पर मास्क नहीं लगाने को लेकर कार्रवाई की गई। यहां लापरवाह लोगों से कुल ३,७९,९५,६०० रुपए दंड वसूली की गई है। दूसरे नंबर पर कुर्ला का एल वॉर्ड है। यहां कुल १,३८,७१८ लोगों पर मास्क नहीं पहनने को लेकर कार्रवाई की गई है। इनसे २,७९,१३,५०० रुपए दंड वसूली की गई है, वहीं तीसरे नंबर पर अंधेरी के-पश्चिम वॉर्ड से सटा हुआ के-ईस्ट वॉर्ड है। अंधेरी-पूर्व, विलेपार्ले और जोगेश्वरी-पूर्व क्षेत्रवाले इस वॉर्ड में बिना मास्कवाले कुल १,३८,५८४ लोगों पर कार्रवाई कर २,७८,५७,८०० रुपए दंड वसूले गए हैं।
उसके बाद चौथे नंबर पर एस वॉर्ड क्षेत्र के लोग अधिक लापरवाह पाए गए हैं। भांडुप, कांजुरमार्ग और विक्रोली के १३,४६,६५३ लोगों पर बिना मास्क को लेकर कार्रवाई हुई है। यहां से कुल २,६९,५९,४०० रुपए दंड वसूली की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य वॉर्डों में भी जमकर कार्रवाई हुई है
जबकि सबसे कम लापरवाह एम-पूर्व वॉर्ड क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गोवंडी-पूर्व, मानखुर्द-पूर्व और चेंबूर-पूर्व इलाके के लोग हैं। इस वॉर्ड में ३६,९१३ लोगों पर कार्रवाई करते हुए ७३,८५,८०० रुपए दंड वसूली की गई है तो सबसे कम लापरवाहों की सूची में दूसरे नंबर पर नागपाड़ा, पायधुनी, सैंडहर्स्ड रोड के ४८,६०९ लोगों पर बिना मास्क को लेकर कार्रवाई हुई है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


