Home Crime मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा : शिल्पा

मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा : शिल्पा

263
0

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अश्लील फिल्म मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
शिल्पा ने इस मामले को लेकर मीडिया ट्रायल नहीं करने की अपील करते हुए लोगों से उनके परिवार विशेष रूप से बच्चों की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। शिल्पा ने सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपना रुख स्पष्ट किया। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा, एक परिवार के तौर पर हम उपलब्ध कानूनी मदद ले रहे हैं। लेकिन, एक मां होने के नाते मैं आप सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि हमारी और विशेष रूप से मेरे बच्चों की निजता का सम्मान करें।