मुंबई, एक तो आम आदमी रोजाना बढ़ती महंगाई से परेशान है, ऊपर से उपलब्ध सबसे सस्ता पेय चाय भी जहरीली हो गई है। यूपी एटीएस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो सड़क किनारे बिकनेवाली दुकानों में चाय की पत्ती सप्लाई करता था। यह चाय की पत्ती जहरीली होती है। पुरानी चाय की पत्ती में घातक केमिकल मिलाकर इसे तैयार किया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नकली चायपत्ती बनाता था। नकली चायपत्ती लोगों के लिए इतनी नुकसानदायक है कि इससे कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारी हो सकती है। नकली चायपत्ती बेचने के लिए बड़ी चालाकी से ये लोग रेहड़ी-पटरी पर बेचनेवाले चाय की दुकानों को चुना करते थे। एसटीएफ ने ऐसी चायपत्ती बनानेवाले तीन आरोपियों मोहम्मद जैद, दाऊद और तबरेज को गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं कि आनेवाले दिनों में यूपी एसटीएफ के निशाने पर कई अवैध चायपत्ती की फैक्ट्री हो सकती हैं।
यूपी एसटीएफ सीओ दीपक सिंह ने बताया कि यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में एक अवैध चायपत्ती की फैक्ट्री पर रेड किया, तो कई चौंकाने वाली चीजें सामने आईं। इस फैक्ट्री में चायपत्ती बनाने के लिए इस्तेमाल की हुई चायपत्ती, लकड़ी के बुरादे, केमिकल, केसरी, कुछ अच्छी क्वालिटी की चायपत्ती के साथ में कुछ पौधों की पत्ती का इस्तेमाल कर नकली चायपत्ती बनाई जाती थी। अधिकारियों को प्रथम दृष्टया किस पौधे की पत्ती है, ये समझ नहीं आया। लिहाजा पौधे की पत्ती को जांच के लिए लैब भेजा गया है।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


