मुंबई, इस समय ‘उड़ता पंजाब’ की तर्ज पर ड्रग्स के पंख पर सवार होकर बॉलीवुड भी उड़ता नजर आ रहा है। पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों की जांच में बार-बार बॉलीवुड हस्तियों का नाम आता रहा है। एक साल पहले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच में भी कई खुलासे हुए। इस दौरान एनसीबी की जांच के दौरान लगातार बॉलीवुड से जुड़े तार सामने आए।
इस कड़ी में सबसे पहले नाम आता है संजय दत्त का। वे करीब १२ साल तक नशे में डूबे रहे। इसके बाद उनके पिता सुनील दत्त उनका नशा छुड़वाने के लिए उन्हें अमेरिका ले गए थे। अमेरिका में उनकी नशे की आदत लगभग छूट गई। अभिनेता और राजनेता राज बब्बर और स्मिता पाटील के बेटे प्रतीक बब्बर भी नशा मुक्ति केंद्र में कई बार आ-जा चुके हैं। हालिया मादक पदार्थ की जांच के मामले में अब तक जितने नाम सामने आए हैं, इन सभी के तार क्वॉन कंपनी की टैलेंट मैनेजर रहीं जया साहा से जुड़ा पाया गया है। एनसीबी की जांच में चैट में कई नए नाम भी सामने आए थे। इनकी चैट रिया चक्रवर्ती के साथ भी सामने आई थी। जांच के दौरान मादक पदार्थ मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का नाम भी सामने आया था। रिया चक्रवर्ती ने रकुल का नाम खुलकर लिया था और कहा था कि जो मादक पदार्थ उनके घर में बरामद हुई थी, उसकी मालकिन रकुल प्रीत है। इसी मामले में सैफ अली की बेटी सारा अली से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रिया ने एनसीबी को बताया था कि सारा अली, सुशांत सिंह की मादक पदार्थों वाली पार्टियों में शामिल होती थीं। हालांकि, सारा ने ड्रग्स लेने की बात पर साफ इंकार कर दिया था। मादक पदार्थ मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया था। दीपिका से एनसीबी ने लंबे समय तक पूछताछ की थी। श्रद्धा कपूर भी व्हॉट्सऐप चैट की वजह से एनसीबी के रडार पर आ गई थीं। कॉमेडियन भारती सिंह के ऊपर भी ड्रग्स लेने का आरोप लग चुका है। अर्जुन रामपाल भी मादक पदार्थ केस में फंस चुके हैं। दरअसल, अर्जुन की पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्रिएड्स के भाई मादक पदार्थ केस में आरोपी पाए गए थे। अभिनेता अरमान कोहली का नाम भी मादक पदार्थ मामले में सामने आ चुका है। अरमान के घर से कोकिन बरामद हुई थी।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


