मुंबई, द्वापर युग में एक राक्षस हुआ था कंस, जिसने अपनी सगी बहन के सात नवजात बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी, क्योंकि आकाशवाणी हुई थी कि बहन की आठवीं संतान उस राक्षस कंस की हत्या करेगी। अपने बुरे कर्मों के अंजाम के डर से राक्षस कंस, बहन की आठवीं संतान का इंतजार करके कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था और उसने बहन के बाकी सात नवजात बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। इस तरह से उसके पाप का घड़ा और भरता गया और नियति के अनुसार बहन की आठवीं संतान यानी कृष्ण ने कंस का वध किया था। वह कंस तो मर गया था लेकिन उसी आसुरी प्रवृत्ति वाले कंस आज भी जन्म लेते हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का एक ऐसा ही कंस मामा इन दिनों सुर्खियों में है। बहन की ३ वर्षीया मासूम बच्ची की हत्या करनेवाले उक्त राक्षस को अदालत ने उम्रवैâद की सजा सुनाई है।
६ साल पहले मिर्जापुर जिले के महुरिया गांव में हुई तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या के आरोपी को अदालत ने उम्रवैâद की सजा सुनाई है। आरोपी ने बच्ची के नाम पर जमा रुपयों के कारण उक्त वारदात को अंजाम दिया था। अब अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्र की अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर २० हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर उसे दो वर्ष की अतिरिक्त वैâद भुगतनी पड़ेगी। घटना मिर्जापुर जिले करमा थाना क्षेत्र की है। अभय सिंह नामक शख्स ने २३ अक्टूबर, २०१५ को करमा पुलिस थाने में अपनी तीन साल की बेटी की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। मासूम बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल में आई थी, वहीं उसकी हत्या कर दी गई।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


